Business

LightBlog

Breaking

LightBlog

Saturday 29 October 2016

Weekly Short Current Affairs Special For IAS SSC Banking 24 To 30 Oct 2016

इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

  1. वह खिलाड़ी जिसे हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषण की गई: सुनील गावस्कर
  2. वह कंपनी जिसने हाल ही में एलपीजी गैस के खुदरा क्षेत्र में व्यापार आरंभ किये जाने की घोषणा की: रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड
  3.  विश्व  बैंक ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जिस देश को दो अरब डॉलर सहायता राशि देने की घोषणा की: बांग्लाेदेश
  4. वह देश जिसकी टीम को हराकर भारत ने कबड्डी विश्व कप-2016 जीता: ईरान
  5. 24 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता हैं: संयुक्त राष्ट्र दिवस
  6.  फीफा फुटबॉल विश्वकप 2018 का आयोजन जिस देश में होना निर्धारित की गई: रूस
  7.   जिस बैंक ने उत्तर पूर्व में सिलचर को अपने 5वें जोन के रूप में घोषित किया: भारतीय स्टेट बैंक
  8. जिस टेलिकॉम कंपनी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने उसकी योजना आजीवन फ्री वॉइस कॉलिंग को मंजूरी प्रदान की: रिलायंस जियो
  9. लद्दाख क्षेत्र में आठ सौ साल पुराने जिस गांव में सौर माइक्रो ग्रिड का इस्तेरमाल कर पहली बार बिजली पहुंचाई गयी: ईचू गांव
  10. वह इस्लामिक देश जिसने हाल ही में देश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किए जाने हेतु कानून पारित किया: इराक
  11. विश्व का सबसे पुराना एवं भारतीय नौसेना का सबसे विशाल विमानवाहक पोत जिसे हाल ही में कोच्ची में सेवानिवृत किया गया: आईएनएस विराट
  12. सुअरों को टेपवर्म से बचाने वाला विश्व का पहला टीका जिस संस्थान ने प्रारंभ किया: आईआईएल
  13. वह राज्य जो प्रतिवर्ष यश भारती पुरस्कार प्रदान करता है: उत्तर प्रदेश
  14. किरण मजूमदार शॉ को अक्टूबर 2016 में जिस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया: फ्रांस
  15. आदित्य बिरला ग्रुप ने हाल में जिस राज्य में 20,000 करोड़ रु का निवेश करने की घोषणा की: मध्यप्रदेश
  16. जिस फुटबॉल खिलाडी ने 2015-16 सत्र हेतु ला लिगा सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का पुरस्कार जीता: ग्रिएजमैन
  17.  शतरंज के जिस खिलाड़ी ने हुगेवीन शतरंज में लगातार दूसरा खिताब जीता: अभिजीत गुप्ता
  18.  जो शहर फीफा अंडर-17 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी हेतु चुना गया: नई दिल्ली
  19.  वह देश जिसकी टीम ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप जीता: उत्तर कोरिया
  20.  इसरो ने भारत में अपने इस नए प्रक्षेपण स्थल से चंद्रयान-2 की लैंडिंग का टेस्ट करना आरंभ कर दिया: छल्लाकेर
  21. जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमृतसर में जीटी रोड स्थित राज्य युद्ध स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया: पंजाब
  22. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव आचार संहिता 1961 में संशोधन करके इस नियम को लागू किये जाने की घोषणा की: ई-मतदान की सुविधा
  23. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जिस प्रथम महिला का हाल ही में निधन हो गया: जुंको ताबेई
  24. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस योजना के तहत पूर्वी भारत के पाँच राज्यों को आगामी वर्षों में खाना पकाने की गैस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है: ऊर्जा गंगा
  25. कर्नाटक के जिस बांध को हाल ही में विश्व बैंक पुरस्कार दिया गया: अलमट्टी बांध
  26. वह दो देशों जिसने आतंकवाद का मुकाबला करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में सहयोग हेतु समझौतों पर हस्ताक्षर किए: भारत और बहरीन
  27. फीफा फुटबॉल विश्वकप 2018 के शुभंकर के नाम जाबीवाका का अर्थ है: जो स्कोर कर सके
  28.  उच्चतम न्यायालय ने जिस मामले में वर्ष 1995 में दिए गए अपने फैसले पर पुनर्विचार से इन्कार कर दिया: हिन्दुत्व
  29.  वर्ष 2016 का बुकर पुरस्कार उपन्यास ‘द सेलआउट’ के जिस लेखक को प्रदान किया गया: पॉल बियटी
  30. विश्व का वह स्थान जहां हिटलर का गुप्त नाज़ी ठिकाना खोजा गया: आर्कटिक सर्किल
  31. चीन द्वारा अन्तरिक्ष अनुसंधान केंद्र तियानगोंग-2 से प्रक्षेपित किये गये माइक्रो सेटेलाईट का नाम: बैंक्सिंग-2
  32. संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व भर में 24 से 30 अक्टूबर के मध्य आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम: निशस्त्रीकरण सप्ताह
  33. प्रधानमंत्री ने जिस शहर में 5,000 करोड़ रुपये विकास योजनाओं में निवेश करने की घोषणा की: वाराणसी
  34.  उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2016 में जिस राज्य में वाइटनर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया: उत्तराखंड
  35.  अंतरिक्षीय जीवन पर भारत की पहली एस्ट्रोबायोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन भारत के जिस शहर में आयोजित किया गया: मुंबई
  36. हाल ही में जिस राज्य सरकार ने वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का घोषणा किया है: हरियाणा
  37.  भारत एक अनुदान के रूप में जिस देश को एलईडी बल्ब उपकरण प्रदान करने की घोषणा की: वानुअतु
  38. देश भर में 27 अक्टूबर 2016 को पैदल सेना दिवस मनाया गया. यह सेना दिवस है: 69वां
  39. एविएनइन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) पर निगरानी हेतु केन्द्र सरकार ने समिति का गठन किया है. समिति का जो नाम है: मुनियप्पा समिति
  40. भारतीय विदेश सेवा के जिस अधिकारी को आस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया: डॉ. अजय एम गोंडा
  41.  भारत में मनाये गये पहले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का विषय था: आयुर्वेद के माध्यम से रोकथाम और मधुमेह पर नियंत्रण
  42.  वह राज्य जिसके उच्च न्यायालय ने होम्योेपैथिक और आयुर्वेदिक दवा बनाने में अल्कोहल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को अवैध घोषित किया: बिहार
  43. नाइटिंगेल ऑफ कश्मीर' के नाम से प्रसिद्ध कश्मीरी गायिका जिनका हाल ही में निधन हो गया – राज बेगम
  44.  वह भारतीय डाक्यूमेंट्री जिसे कैम अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार मिला - डॉटर्स ऑफ़ मदर इंडिया
  45.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिया गया वाराणसी का वह गांव जहां प्राथमिक स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं आरंभ हो गयी हैं – जयापुर

No comments:

Post a Comment

Adbox