Business

LightBlog

Breaking

LightBlog

Monday 17 October 2016

सिक्किम बना देश का पहला स्वच्छ राज्य


सिक्किम बना देश का पहला स्वच्छ राज्य
देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में बसा एक छोटा सा पहाड़ी राज्य सिक्किम आज देश के तमाम बड़े राज्यों के सामने एक मिसाल बन कर खड़ा है। स्वच्छ भारत की मुहिम में इस राज्य ने एक मुकाम हांसिल किया है।
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के गंगटोक को देश के सबसे स्वच्छ पर्यटक स्थल के तौर पर सम्मानित भी किया है। ये सब मुमकिन हो पाया है यहां के लोगों की भागीदारी और राज्य सरकार के अथक प्रयासों से। 

दूर-दूर तक फैली सिक्किम की वादियों में खूबसूरती का अनोखा रंग घुला है। आबो हवा में ताजगी मन को आन्नद से भर देती है। यहीं कारण है की देश भर से लोग सिक्किम की ओर खीचे चले आते हैं। लेकिन सिक्किम की ये खूबसूरती यहां के लोगों की बदौलत ही है।

यहां का हर बाशिंदा कुदरत की तरफ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी जानता है। कुदरत में इंसानी दखल का असर कम से कम हो इसका यहां के निवासी बखूबी ध्यान रखते हैं। इसीलिये आज सिक्किम को देश के सबसे साफ और सूंदर प्रदेशों में से एक माना जाता है। 

अपने वातारवरण को साफ और सूंदर रखने में सिक्किम ने एक मॉडल का रुप ले लिया है। यहां कि साफ सफाई के क्रम में स्कूलों को एक कड़ी बनाया गया है। 

यहां के स्कूलों का नजारा किसी टॉय शाप या किसी म्यूजियम से कम नहीं है। पश्चिमी सिक्किम के ताशिडिंग के सरकारी स्कूल में बच्चे कचरे का पुनः इस्तेमाल कर उसे काम के लायक बना रहे हैं। स्कूल के आसपास के हर इलाके में बच्चों की कलाकारी के रंग बिखरे हुए हैं।

लिंगचोंग के इस स्कूल में भी बच्चों की एक अलग सोच उकेरती दिखाई देती है। जहां कोई भी सामान बेकार नहीं है हर चीज एक नया और व्यवस्थित रुप में मौजूद है। आभावों को विकल्प में बदलना कोई सिक्किम के इन बच्चों से सीखे।

बदलाव की ये हवा सिर्फ स्कूल तक ही सीमीत नहीं है। दरसल, ये दायरा सिक्किम के हर गांव और हर शहर तक फैला हुआ है। लोग पर्यावरण की तरफ अपनी जिम्मेदारीयों को बखूबी समझते हैं। 

प्रशासन की मुस्तैदी के साथ आम लोगों की भागीदारी भी आ जुड़ी है। और समाज का हर तबका स्वच्छता के इस मुहिम में अपनी भूमिका निभा रहा है।कंचनजंगा मांनडेनिंयरिंग क्षेत्र में भी सैलानीयों की आवाजाही के बीच स्वच्छता का मिशन जारी है। 

कुल मिलाकर अपने प्रयासों से सिक्किम का हर तबका छोटी छोटी पहल कर अपने पर्यावरण और आसापास के वातावरण को साफ और सुंदर बनाने में जुटा है। जो देश के तमाम राज्यों के लिए एक सीख है। यहीं कारण है की सिक्किम का ये मॉडल राज्य को ऊंचाईयों की तरफ ले जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Adbox