Business

LightBlog

Breaking

LightBlog

Monday 24 October 2016

24 अक्टूबर: संयुक्त राष्ट्र दिवस

संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को मनाया जाता है. यह दिन विश्व को संयुक्त राष्ट्र संगठन (United Nations Organization) के लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु समर्पित है.

संयुक्त राष्ट्र दिवस, संयुक्त राष्ट्र सप्ताह का हिस्सा है, जो 20 से 26 अक्टूबर तक होता है. संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्‍मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी.

संयुक्त राष्ट्र चार्टर (United Nations Charter) जो 1945 में अस्तित्व में आया. इसी उपलक्ष्य में इस दिन का आयोजन किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र किसी भी प्रकार की आपदाओं चाहे वह प्राकृतिक या युद्ध की वजह से उत्पन्न हुई हो, हर आपदा के समय ये सहायता गतिविधियों में भाग लेते हैं.

संस्था उन स्थानों पर जहाँ चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पानी, भोजन, और विश्राम हेतु स्थान हेतु सक्रिय रहती है. भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई विभिन्‍न पहलों में सबसे आगे रहा है और संयुक्‍त राष्‍ट्र को उसके प्रयासों में हर सम्‍भव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है.

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ की गयी. 

स्थापना-

द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया.इसका उद्देश्य भविष्य मे द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभरने देना था.संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे.वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे 193 देश है.विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश इस संस्था की संरचना में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है.

पृष्ठभूमि-

प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया.राष्ट्र संघ काफ़ी हद तक प्रभावहीन था और संयुक्त राष्ट्र का उसकी जगह होने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों की सेनाओं को शांति संभालने के लिए तैनात कर सकता है.अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में अंतराष्ट्रीय संस्थाओं की संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ और सारे 40 उपस्थित देशों ने संयुक्त राष्ट्रिय संविधा पर हस्ताक्षर किए.पोलैंड इस सम्मेलन में उपस्थित तो नहीं था, पर उसके हस्ताक्षर के लिए खास जगह रखी गई थी और बाद में पोलैंड ने भी हस्ताक्षर किए.सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी देशों के हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र संगठन  अस्तित्व में आया

No comments:

Post a Comment

Adbox