Business

LightBlog

Breaking

LightBlog

Thursday 10 November 2016

Quick Review Daily Current Affairs 10 Nov. 2016

•    केंद्र सरकार द्वारा की गयी घोषणा में 500 और 1000 के नोटों की इतनी राशि जमा कराये जाने पर टैक्स लगाया जायेगा: 2.5 लाख रुपये
•    तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल अग्रिटेक सम्मेलन (ग्राम) का आयोजन स्थल: राजस्थान
•    भारत की पहली एलएनजी संचालित बस इस राज्य में आरंभ की गयी: केरल
•    कैबिनेट ने ओडिशा के इस स्थान पर भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को मंजूरी दी: ब्रह्मपुर
•    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के लिए गठित सांसदों की सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन स्थल: दिल्ली
•    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिसे उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया: नारायण दत्त तिवारी
•    केंद्र सरकार की तरफ से नवम्बर 2016 में हिमाचल प्रदेश को जिस टीके के लिए अनुमति मिली: निमोनिया टीका
•    जिस राज्य सरकार ने मोपा हवाई अड्डे को विकसित करने हेतु जीएमआर के साथ समझौता किया: गोवा सरकार
•    अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला यह बनीं: प्रमिला जयपाल
•    भारत और जिस देश ने मरीन-अर्थ साइंस एन्ड टेक्नोलॉजी हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए: जापान
•    टाटा संस ने सॉफटेयर इकाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का अंतरिम चेयरमैन जिसे नियुक्त किया: इशात हुसैन
•    वह न्यायलय जिसने सभी पहाड़ी स्टेशन और ग्लेशियरों को पर्यावरण संवेदनशील (इको सेंसिटिव) घोषित करने के आदेश दिए हैं: उत्तराखंड उच्च न्यायालय
•    थिएटर कलाकार राज बिसारिया और बंसी कौल को मध्य प्रदेश सरकार ने जिस सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की: राष्ट्रीय कालिदास सम्मान
•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और जिस देश के मध्य सजायाफ्ता व्यक्तियों के हस्तान्तरण समझौते को मंजूरी प्रदान की: एस्टोनिया
•    वैज्ञानिकों ने सिंथेटिक नैनो रोबोट विकसित किया है, यह रोबोट जिस देश की यूनिवर्सिटी में विकसित किया गया: हांगकांग यूनिवर्सिटी

No comments:

Post a Comment

Adbox